शबनम समाचार हिंदी | पुणे
शिक्षा के लिए पुणे आने वाले जैन समाज के विद्यार्थियों को सुरक्षित, संस्कारयुक्त और आधुनिक आवास सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अमृता सुनील गांधी और स्मृति श्रुतेश गांधी ने एक सामाजिक पहल शुरू की है।
इस पहल के अंतर्गत पिछले वर्ष कोथरूड क्षेत्र में लगभग 70 विद्यार्थियों की क्षमता वाला अत्याधुनिक जैन बॉयज़ हॉस्टल शुरू किया गया था, जिसे विद्यार्थियों और अभिभावकों से अच्छा प्रतिसाद मिला है।
आगामी शैक्षणिक वर्ष के लिए हॉस्टल की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात सहित देशभर के जैन विद्यार्थियों को यहां प्रवेश का अवसर उपलब्ध रहेगा।
विद्यार्थियों को घर जैसा वातावरण, अनुशासित जीवनशैली, गुणवत्तापूर्ण भोजन व्यवस्था तथा अध्ययन के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर संस्थापकों ने विशेष ध्यान दिया है। हॉस्टल में एसी रूम्स, हाई-स्पीड वाई-फाई, जिम, इंडोर गेम्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही जैन संस्कारों से समृद्ध सकारात्मक वातावरण तैयार किया गया है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए शांत, सुरक्षित और प्रेरणादायी परिसर विकसित किया गया है।
इसके अलावा पुणे के विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों के लिए अन्य आवास सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। भांडारकर रोड पर छात्राओं के लिए जैन गर्ल्स पीजी शुरू किया गया है, जहां सुरक्षित और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराया गया है। वहीं नारायण पेठ में विद्यार्थियों के लिए जैन बॉयज़ पीजी की व्यवस्था की गई है, जो उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित हो रही है।
भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए पुणे में एक और अल्ट्रा मॉडर्न जैन हॉस्टल प्रोजेक्ट पर कार्य प्रगति पर है, ऐसी जानकारी संस्थापकों ने दी।
इसी बीच, कोथरूड क्षेत्र में निर्मित भव्य जैन मंदिर का उद्घाटन इस वर्ष प्रस्तावित है। यह मंदिर विद्यार्थियों को आध्यात्मिक वातावरण, प्रार्थना, ध्यान और जैन संस्कारों से जोड़ने का कार्य करेगा, जिससे शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विकास को भी प्रोत्साहन मिलेगा।
“आधुनिक सुविधाएं, जैन संस्कार, सुरक्षित वातावरण और उज्ज्वल भविष्य” इस उद्देश्य को सामने रखकर यह उपक्रम चलाया जा रहा है, ऐसा संस्थापकों ने बताया। प्रवेश हेतु +91 90498 55755, [email protected] पर संपर्क करें ऐसा आवाहन संस्थाने किया है|


